ज्ञानपुर। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम जरूर हुआ है लेकिन पूरी तरह से थम नहीं रहा है। हर दिन नए कोरोना संक्रमित मरीज मिलते जा रहें हैं। इस क्रम में रविवार को स्वास्थ्य विभाग के जांच रिपोर्ट में चार नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि कोरोना संक्रमण की वजह से किसी की भी मौत नहीं हुई है। इससे जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग राहत की सांस ले रहा है। एक्टिव केस की संख्या मात्र 32 रह गई हैं।
जिले में कोरोना वायरस के मरीजों के मिलने का सिलसिला अभी जारी है। हालांकि कई दिनों से कोरोना संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव जारी है। रविवार को चार नए संक्रमित मरीज मिलने से अब कुल संक्रमितों की संख्या 7386 हो गई है। जबकि 7188 लोग ठीक हो चुके हैं। 32 लोग अभी भी कोरोना संक्रमण से लड़ रहे है। वहीं पिछले साल से अब तक 151 लोगों की जिंदगी कोरोना ने छीन ली है। इसके बावजूद भी लोग कोरोना गाइड लाइन के प्रति लापरवाही बरत रहे है। सड़कों पर बिना मास्क लगाए ही घूम रहे। जिससे संक्रमण पूरी तरह से थम नहीं रहा है।
इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखकर इलाज किया जा रहा है। संक्रमितों का आंकड़ा कम जरूर हुआ है लेकिन पूरी तरह से थम नहीं रही है। कोरोना संक्रमण से खुद का बचाव करें। मास्क लगाएं व दो गज की शारीरिक दूरी का पालन करें। संक्रमण को लेकर अभी भी बहुत एहतियातन बरतने की जरूरत है।