लालानगर। गोपीगंज थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर शुक्रवार को सड़क हादसे में एसआई और कांस्टेबल समेत चार लोग घायल हो गए घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां दो की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने अन्यत्र रेफर कर दिया ।
ज्ञानपुर में तैनात एसआई हृदय नारायण (55) कांस्टेबल विजय शंकर (48) अभोली ब्लॉक में चुनावी ड्यूटी करने जा रहे थे। जैसे ही फूल बाग पहुुंचे इस दौरान सामने से आ रही ट्रैक्टर को बचाने के दौरान अनियंत्रित बाइक से गिरकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। हृदय नारायण की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने अन्यत्र रेफर कर दिया । इस क्रम में राधास्वामी धाम स्थित महावीर मंदिर के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैक्टर के चपेट में आने से दुबहा चौरी निवासी राजेश माली (35) रामेश्वर महादेव जंसा निवासी गिरजा शंकर माली (30) गंभीर रूप से घायल हो गए । घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। राजेश माली का हालत गंभीर होने पर अन्यत्र रेफर कर दिया गया ।