फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: गंगा में मिली चार आंखों वाली मछली

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी, भदोही। डीघ ब्लॉक के धनतुलसी गांव के गंगा घाट पर शुक्रवार को मछुआरों के जाल में चार आंखों वाली मछली फंसी। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मछली के शरीर पर कांटे हैं। मछुआरों ने बताया कि इस प्रजाति को कैटफिश कहते हैं। यहां नहीं पाई जाती। पानी के बाहर घंटों जीवित रहती है। मेंढक की तरह उछल-कूद करती है। धनतुलसी गांव के मछुआरा कप्तान चौधरी शुक्रवार को मछली पकड़ रहे थे। इस दौरान उनके जाल में दुर्लभ प्रजाति की मछली फंस गई। मछुआरे चार आंख वाली मछली देखकर दंग रह गए। वह उसे अपने साथ घर ले गए। औराई रेंजर राहुल सिंह कौशिक ने बताया कि मछली का यह प्रजाति यहां नहीं पाई जाती। यह मांसाहारी प्रवृत्ति की होती है। कहीं से भटककर कर यहां आ गई होगी। इसकी आधिकारिक जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें