फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी निकालते समय टीला ढहा चार बच्चे दबे

Sat, 29 Oct 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 थानाक्षेत्र के तिवारीपुर जहांगीराबाद गांव स्थित तालाब किनारे मिट्टी खोदते समय ढूहा गिरने से उसके नीचे दबकर तीन बच्चियों समेत चार बच्चे घायल हो गए। घायलों को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर अन्यत्र रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


 बताया गया कि दीपावली पर घर की पुताई के लिए गांव स्थित तालाब से प्रीति (12) पुत्री रामधनी दलित, आंचल (10) पुत्री मुकेश, जानकी (12) पुत्री काशीनाथ और इंद्रेश कुमार (10) पुत्री रामधनी मिट्टी निकाल रहे थे। मिट्टी निकालने वाली जगह पर अधिक गहराई होने के चलते चारों तरफ ऊपर का ढूहा दब गया।जानकारी मिलने पर आनन-फानन में पहुंचे ग्रामीणों ने मिट्टी हटाकर बच्चों को निकाला और उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। इसके बाद उनकी हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें