फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जिले के चार सीएचसी होंगे हाईटेक, 24 घंटे होगी जांच की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को हाईटेक बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। सुरियावा, भदोही, गोपीगंज, औराई सीएचसी को हाईटेक बनाया जाएगा। यहां आर्थो, गाइनको सर्जन सहित अन्य सर्जनों की तैनाती होगी। इन सीएचसी पर 24 घंटे जांच और सर्जरी की सुविधा मरीज को मिलेगी। इसके अलावा सी-ऑर्म मशीन, डिजिटल एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन

जिले के अधिकतर मरीजों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल या वाराणसी, प्रयारागज का चक्कर लगाना होता है। कुछ निजी अस्पतालों की ओर रुख करते हैं। सड़क के किनारे वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को हाईटेक बनाया जाएगा। जिसमें गोपीगंज, सुरियावां, औराई, भदोही सीएचसी को चिह्नित कर लिया गया है। इन सीएचसी पर प्रसूता से लेकर सड़क दुर्घटना के ज्यादातर मरीज आते हैं। चारों सीएचसी पर 14 लाख लोग निर्भर है।हाईटेक सीएचसी पर डिजिटल एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, पैथोलॉजी की रिपोर्ट 45 मिनट में मरीज के हाथ में होगी। इमरजेंसी में मॉड्यूलर ओटी, सी-आर्म मशीन स्थापित होगी। मरीज का पूरा रिकार्ड ऑनलाइन होगा। ऑक्सीजन लाइन, फायर सिस्टम, मरीजों के तीमारदारों के लिए वेटिंग हॉल की व्यवस्था होगी।
औराई से जिला अस्पताल 40 किलोमीटर दूर है। यहां सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को बेहतर उपचार मिलने में समय लगता है। हाईटेक होने पर तत्काल मरीज का उपचार हो सकेगा। ऑपरेशन भी हो सकेगा। इससे मरीज का पैसा भी बचेगा। निजी सेंटर पर 800 रुपये में सामान्य अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं। निजी अस्पताल में सिजेरियन का 40 हजार रुपये लेते हैं। गोल्डन ऑवर में आईसीयू मिलने से सड़क हादसे-हार्ट अटैक के मरीज की जान बचाई जा सकती है।
विज्ञापन

डॉ. एसके चक, सीएमओ, भदोही ने कहा कि
गोपीगंज, सुरियावां, भदोही, औराई सीएचसी को हाईटेक बनाया जाएगा। शासन को सभी केंद्रों का नाम भेजा गया है। इसके अलावा यहां की व्यवस्था, स्वास्थ्यकर्मी की तैनाती की भी जानकारी दी गई। -
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें