फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक के साथ चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई पुलिस ने सोमवार को देर शाम वाहन जांच के दौरान चीनी मिल रोड से चोरी की बाइक के साथ चार अभियुक्तों को कर जेल भेज दिया। मामले में सीओ अजय कुमार ने बताया कि क्षेत्र में बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं पर रोकथाम के लिए एसपी रामबदन सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम गठित कर दी गई। उपनिरीक्षक मयटीम चीनी मिल रोड पर वाहनों की जांच कर रहे थे। दो बाइक पर सवार कांता यादव बारीगांव, गोविंदा यादव करेरुआ-चील्ह मिर्जापुर, अजय कुमार यादव औराई, बंटी यादव औराई को रोका। जो पुलिस को देखकर बाइक समेत भागने लगे जिनका पीछा कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर बाइक कानपुर और औराई क्षेत्र से चुराने की हकीकत सामने आई। अभियुकतें ने ने बताया कि वह कानपुर समेत पड़ोसी जिलों से गिरोह के साथ बाइक चुराकर सस्ते दाम में बेचते हैं। न बिकने पर नंबर मिटाकर वह स्वयं चलाते थे। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह, वीरेंद्र यादव, लल्लन यादव, शिव जी, मनोज कुमार, अबरार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें