ज्ञानपुर। भदोही कोतवाली पुलिस ने बुधवार को देर शाम गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित सुरेश गौतम, झल्लू गौतम, भोला गौतम और विक्की गौतम निवासी डुड़वाधर्मपुरी को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को चालान कर दिया।
पुलिस के अनुसार डुड़वाधर्मपुरी गांव निवासी ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी रहे लालजी गौतम को जमीन संबंधी विवाद में मारपीट कर चोट पहुंचाई गई थी। उनकी मौत हो गई। परिजनों ने सोमवार को शव को भदोही-दुर्गागंज मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया था। सीओ ने कार्रवाई का भरोसा दिया था। सीओ प्रयांक जैन ने बताया कि मारपीट के मामले में दर्ज एनसीआर की जांच सही मिलने पर मौत के मामले में चारों आरोपितों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाई गई है। मौत के दिन से चारों फरार थे। मुखबिर की सूचना पर सभी को बुधवार को देर शाम गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को चालान कर दिया गया।