फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर इरादतन हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर/औराई। कोतवाली क्षेत्र के पियरोपुर(मुहम्मदपुर) गांव में वृद्ध की गैर इरादतन हत्या के चार आरोपियों को पुलिस ने बुधवार की रात को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद सभी को जेल भेजा गया। वहीं अलग-अलग थानों की पुलिस ने अलग-अलग मुकदमों में 24 वारंटी और वांछितों को गिरफ्तार किया। पियरोपुर गांव में 16 अगस्त की रात में मारपीट में बीच-बचाव करने गए कासिम अली की मौत हो गई। कासिम के भांजे सद्दाम की तहरीर पर पुलिस ने नियाज अली सहित चार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। मुखबीर की सूचना पर बुधवार की रात में उप निरीक्षक रामधनी यादव, जितेंद्र सिंह, तिलहन जावेदन, चेतन साहू और चंद्रपाल सिंह ने महराजगंज बाजार के चौराहे पर नाकेबंदी कर गैर इरादतन हत्या में नामजद नियाज अली, अब्दुल रहमान, मुमताज अली, मुश्ताक अली को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरी ओर गोपीगंज के उप निरीक्षक रमेश प्रताप सिंह ने वारंटी दिनेश कुमार निवासी जगरनाथपुर, वारंटी संतोष गौतम निवासी बरजी, महेंद्र पटेल ने जंगलपुर से संतोष कुमार को गिरफ्तार किया। ऊंज थाने के उप निरीक्षक अखिलेश्वर सिंह यादव ने दीपक गौतम, भदोही के उप निरीक्षक शिवनाथ सिंह ने याकूबपुर से अभिषेक कुमार गौतम, उप निरीक्षक महेश सिंह ने वारंटी डाक्टर, गुड्डू, बाबूलाल निवासी रजपुरा, प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह ने वारंटी हरिशंकर, जितेंद्र निवासी नयनपुर, उप निरीक्षक रणजीत सिंह ने राजेश यादव निवासी भिखारीपुर, उप निरीक्षक वीरेंद्र यादव ने रमेश गौतम निवासी लालीपुर,उप निरीक्षक मनोज राय ने वारंटी गुंडा सिंह निवासी महबूबपुर, रमाशंकर यादव निवासी मर्दनपुर, उप निरीक्षक आलोक कुमार सिंह ने वारंटी आकिब निवासी बाजार सरदार खां, उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार यादव ने गोपाल उर्फ जफरेआलम निवासी बंधवा नई बस्ती को गिरफ्तार किया। औराई थाने के उप निरीक्षक अशोक सिंह ने संतोष दूबे निवासी उमरहां, सुरियावां थाने के उप निरीक्षक महेंद्र कुमार ने वारंटी चंद्रिका प्रसाद निवासी पकरी खुर्द, उप निरीक्षक विरेंद्र यादव ने चंद्रशेखर निवासी ख्यौंखर, ज्ञानपुर के कोतवाली प्रभारी अरविंद पांडेय ने वारंटी अमीर निवासी भुड़की, बौडम पाल निवासी जगापुर, आयूब निवासी भुड़की और खनिज अधिनियम के वारंटी अच्छे लाल यादव निवासी भुडकी को घर से गिरफ्तार किया। इसी तरह उप निरीक्षक चंद्रदेव राम ने सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, अंकुर श्रीवास्तव, मोनू श्रीवास्तव निवासी मवैया हरदोपट्टी से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें