फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पूर्व केंद्रीय मंत्री ने जिले में विकास को दी गति

विज्ञापन
कठौता में स्मारक स्थल पर पूर्व केंद्रीय मंत्री की पुण्यति​थि मनाते कांग्रेसी। स्रोत संगठन
विज्ञापन
कौलापुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री पं. श्यामधर मिश्र की पुण्यतिथि सोमवार को कठौता स्थित स्मारक स्थल पर मनाई गई। कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके विकास कार्यो पर प्रकाश डाला। पूर्वांचल संघर्ष समिति के अध्यक्ष विनोद श्यामधर मिश्रा ने कहा कि पिताजी के अधूरे कार्य को पूरा करने का प्रयास करूंगा। पूर्वांचल राज्य बनाने के लिए संघर्ष करता रहूंगा। पूर्व पीसीसी सदस्य सुरेश चंद्र उपाध्याय ने कहा कि पंडित श्यामधर जी ने भदोही के विकास के लिए नलकूपों का जाल बिछाया, औराई चीनी मिल लगवाया। सैकड़ो लोगों को रोजगार दिया। उनके कार्यकाल में हुए विकास आज भी दिखते हैं। इस मौके पर संजीव दूबे, गुलजारी लाल उपाध्याय, राजेश पांडेय, सतीश चौबे, अंकुर मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें