शुक्रवार को इसी मामले में पूर्व विधायक और भतीजा मनीष मिश्र कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश हुए। जहां सरकारी एवं उनके अधिवक्ताओं के बीच घंटों बहस चली। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने 8 लोगों के खिलाफ आरोप तय किया। मुकदमे में अब गवाहों को तलब किया गया है। जिसमें विवेचक संग अन्य लोग शामिल हैं।
वहीं सामूहिक दुष्कर्म के मुकदमे में एसटीएफ के विवेचक अमिताभ श्रीवास्तव कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। अदालत ने पूर्व विधायक और बेटे को तलब करते हुए 28 जून को अगली तारीख तय की। पूर्व विधायक के अधिवक्ता आनंद शुक्ला ने बताया कि आरोप तय होने के बाद अब गवाहों का बयान दर्ज किया जाएगा। जिसके लिए उन्हें तलब किया गया है।