फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक की बहन का दोबारा होगा मेडिकल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। गोपीगंज के बघेल छावनी में मारपीट की घटना में फर्जी मेडिकल और एक्सरे कराने की शिकायत को सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने संज्ञान में लिया है। प्रकरण में सजायाफ्ता पूर्व विधायक की बहन का दोबारा मेडिकल कराने के लिए टीम गठित कर दी है। गोपीगंज थाना क्षेत्र के बघेल छावनी में 17 अगस्त सुबह 10 बजे पूर्व विधायक की बहन उर्मिला ने ईंट पत्थर से हमला कर कांग्रेस के जिला महासचिव संतोष सिंह बघेल की माता शकुंतला देवी को घायल कर दिया था। गंभीर रूप से घायल शकुंतला देवी का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। इस मामले में संतोष सिंह ने उर्मिला सिंह और उसके बहन के लड़के पर्वतपुर गोपीगंज निवासी विपुल सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। कांग्रेस नेता संतोष सिंह बघेल ने जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर फर्जी मेडिकल और एक्सरे प्रमाण पत्र बनाने की शिकायत की थी। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने उर्मिला सिंह का दुबारा मेडिकल परीक्षण कराने के लिए तीन सदस्यीय चिकित्सकों की बोर्ड गठित कर दी। मेडिकल के लिए चार सितंबर की तिथि तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें