ज्ञानपुर। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सपा एवं निषाद पार्टी के पूर्व विधायक विजय मिश्र की शुक्रवार को एमपीएमएलए कोर्ट में वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए पेशी हुई। जहां बहस पूरी न होने पर 30 सितंबर की तिथि तय की गई।
पूर्व विधायक की पेशी को लेकर पुलिस अलर्ट रही। न्यायालय के आसपास एवं लखनो तिराहे पर पुलिस टीमें लोगों की जांच करती रहीं। दोपहर में एमपी-एमएलए, अपर सत्र न्यायाधीश सुबोध सिंह की कोर्ट में वीसी से पेशी हुई। दुष्कर्म के मामले में कोर्ट में बहस पूरी नहीं हो सकी। उनके अधिवक्ता आनंद शुक्ला ने बताया कि बहस पूर्ण न होने पर 30 सितंबर को तिथि नियत की गई है। उन्होंने बताया कि सिर्फ दुष्कर्म के मुकदमे में पेशी रही।