फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बारिश से हुए नुकसान के आकलन को तीन सदस्यीय टीम का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में बारिश और ओलावृष्टि के बाद हुए नुकसान के आंकलन के लिए जिलाधिकारी गौरांग राठी ने रविवार को तीन सदस्यीय टीम का गठन किया। जिलाधिकारी ने राजस्व, कृषि विभाग एवं फसल बीमा कम्पनी की संयुक्त टीम बना कर तीन दिन में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि बारिश और ओलावृष्टि के कारण जिन भी किसानों की फसलों का नुकसान हुआ है। उनकी रिपोर्ट दें, जिससे कृषकों को लाभ पहुंचाया जा सके। जिलाधिकारी ने कृषकों से अपील किया है कि कटाई के उपरान्त सरसों, चना इत्यादि फसलों को खलिहान में सुरक्षित कर लें। उप कृषि निदेशक डॉ. अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत खड़ी फसलों को ओलावृष्टि, जलभराव, आकाशीय बिजली से उत्पन्न आग से क्षति की स्थिति में किसानों को मुआवजा दिया जाता है। उन्होंने किसानों के लिए टोल फ्री नंबर जारी करते हुए 72 घंटे के भीतर अपनी शिकायत रजिस्टर्ड कराने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि जिन भी किसानों की फसलों का नुकसान हुआ है वे फसल बीमा कम्पनी के टोल फ्री नंबर 1800 2660700 व 18008896868 पर अपनी शिकायत को रजिस्टर्ड करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें