फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अवैध लकड़ी कटान पकड़ने गए वनकर्मी पर हमला, बाइक क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
महादेवपुर में हरी लकड़ी लदी जा रही ट्रैक्टर । स्रोत वन विभाग - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)। ज्ञानपुर रेंज के महादेवपुर गांव में शनिवार को हो रही लकड़ी कटान को पकड़ने गए वनकर्मी पर लकड़ी माफिया ने हमला कर दिया। ट्रैक्टर से वनकर्मी की बाइक को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया गया। डंडे के प्रहार से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रैक्टर से धक्का मारने की कोशिश की गई। वन विभाग की टीम ने ट्रैक्टर ट्राॅली पकड़ने के बाद सील कर दिया। ट्रैक्टर को विभाग ने कब्जे में रखा है, जिसे ज्ञानपुर रेंज कार्यालय पर खड़ा किया गया है। अब ट्रैक्टर संचालक को नोटिस जारी किया जाएगा। अभी तक लकड़ी और ट्रैक्टर को छुड़वाने के लिए कोई भी आगे नहीं आए है। शुक्रवार को वन विभाग को सूचना मिली कि महादेवपुर गांव में अवैध तरीके से नीम का पेड़ काटा जा रहा है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बीट प्रभारी पंकज कुमार मौके पर पहुंचे। जब उन्होंने लकड़ी कटान कर रहे लोगों से बातचीत करने की कोशिश की तो उनकी बाइक पर डंडे से प्रहार किया गया। इससे बाइक के अगले पहिया का मेडगॉर्ड टूट गया। ट्रैक्टर से बाइक में धक्का मारने का प्रयास भी किया गया। जैसे-तैसे बीट प्रभारी ने जान बचाई। उन्होंने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद मौके पर अन्य वनकर्मी पहुंचे और ट्रैक्टर ट्राॅली को कब्जे में ले लिया। उसे रेंज कार्यालय पहुंचाया गया। ज्ञानपुर और भदोही रेंज में अवैध तरीके से लकड़ी कटान कोई नई बात नहीं है लेकिन इस बार लकड़ी माफिया डीएफओ के चंगुल में फंस गए। बीते दो साल में पहली बार ट्रैक्टर ट्राॅली को सीज किया गया है। इस कार्रवाई से लकड़ी माफिया में खलबली मची है। 20 दिन पहले डीएफओ विवेक यादव ने आरा संचालकों के साथ बैठक कर अल्टीमेटम दिया था कि अवैध तरीके से लकड़ी कटान कतई नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें