फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी पेंशन के लिए प्रदर्शन

Tue, 23 Jun 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां नगर के वार्ड संख्या छह निवासी लोगों ने समाजवादी पेंशन की मांग को लेकर सोमवार को विकास भवन पर प्रदर्शन किया। जिला समाज कल्याण अधिकारी को ज्ञापन देकर पेंशन दिलाने की मांग की।
विज्ञापन



सभासद पति सुरेश कुमार के नेतृत्व में 12 से अधिक लाभार्थियों ने विकास भवन पर पहुंचकर विरोध जताया। नागरिकों ने आरोप लगाया कि पात्रता सूची में होने पर उनका नाम इंटरनेट पर है, लेकिन कई महीने से पेंशन नहीं मिल रही है। विभागीय स्तर पर शिकायत की गई मगर उसको सही नहीं किया गया।

इससे उन्हें पेंशन नहीं मिल पा रही है। प्रदर्शन करने वालों में राकेश कुमार, नथुनी देवी, संजू देवी, कुमारी देवी, दुलारी, गोपी, पूनम आदि मौजूद रहे। उधर समाज कल्याण अधिकारी आरके यादव ने बताया कि बैंक एकाउंट नंबर सहित अन्य अभिलेखीय कमी से पेंशन नहीं जा रही है। उसे दुरुस्त कराकर जल्द ही पेंशन भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें