फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 12 साल से जर्जर मार्ग बढ़ा रहा लोगों की परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
वहिदानगर। डीघ ब्लाॅक के रामकिशुनपुर-बसहीं गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क 12 साल से जर्जर है। इससे इस मार्ग से आवागमन करने वालों की मुश्किलें बढ़ी हैं। गांव निवासी रामभवन बिंद, रघुवर बिंद, लक्ष्मण प्रसाद बिंद, रूपनारायण उपाध्याय, मोनू आदि ने नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

कहा कि जिला पंचायत प्रशासन ने 12 साल पूर्व लाखों खर्च कर तीन किमी सड़क का निर्माण करवाया था। निर्माण में बरती गई मानक की अनदेखी का परिणाम यह हुआ कि निर्माण के कुछ दिन बाद ही सड़क गड्ढों में तब्दील होने लगी। इसकी कई बार शिकायत भी दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक कोई सार्थक परिणाम देखने को नहीं मिला।
जिसके कारण गांव के लोग पैदल, साइकिल, बाइक, चार पहिया वाहनों की परेशानी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि एक माह में जर्जर सड़क की हालत नहीं सुधरा तो मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें