गोपीगंज। युवा कल्याण विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 22 व 23 मार्च को झांसी में किया गया। इसमें गोपीगंज के विनोद सिंह फौजी फुटबॉल टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। टीम के कोच चंचल सिंह ने बताया कि सीनियर वर्ग की टीम ने फाइनल मुकाबले में आगरा मंडल को 1-0 से पराजित करके विजेता बनी। खिलाड़ियों के शानदार समन्वय ने टूर्नामेंट में टीम को बढ़त दिलाई।
वहीं, जूनियर वर्ग की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करके फाइनल तक का सफर तय किया, लेकिन कड़े मुकाबले में मेरठ मंडल से 1-0 से हारकर उपविजेता रही। हार के बावजूद जूनियर खिलाड़ियों के खेल की खूब सराहना की गई। संवाद