फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच टीम से दूकानदारों में रही खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। लखनऊ की खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन टीम के सदस्यों ने मंगलवार को फूड सेफ्टी आन व्हील प्रोग्राम के तहत नगर में पहुंची। इस दौरान खान-पान की दुकानों पर पहुंचकर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए और परीक्षण के लिए भेज दिया। कार्रवाई से खान-पान दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। कई दुकानदार तो भय के मारे अपनी दुकानों के शटर गिराकर गायब हो गए।
विज्ञापन

टीम के सदस्यों ने रजपूरा चौराहा व नेशनल तिराहा के पास खुले में बेची जा रही मिठाईयों की दुकानों की सुधि ली। इस दौरान कई दुकानों से मिष्ठान्न के नमूने लिए। इस्तेमाल हो रहे खोए का नमूना लिया। टीम चौरी क्षेत्र के ममहर व असनांव बाजार में भी खान-पान की दुकानों पर पहुंची और नमूने इकट्ठा किए। कुल 80 नमूने लिए गए जिन्हें जांच के लिए लैब भेज दिया गया। जांच के दौरान कुछ दुकानों पर गड़बड़ी पाई गई। ऐसे लोगों को हिदायत दी गई कि वे ऐसे सामान बेचने से बचें जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हों। जांच टीम में एनालिस्ट अखिलेश कुमार, रामसूरत यादव, जयप्रकाश गुप्ता, विनोद वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें