दीपावली में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधी प्रशासन की टीम अलर्ट है। शनिवार को टीम ने गोपीगंज में मिठाई, पनीर, दूध और किराना की करीब 10 दुकानों पर पहुंचकर खाद्य पदार्थों की जांच की। सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय शशि शेखर के नेतृत्व में पहुंची टीम ने मिठाई, पनीर के छह सैंपल जांच के लिए कलेक्ट किए।
उन्होंने उपभोक्ताओं से नकली खोवा की जांच के लिए भी जागरूक किया। बताया कि खोवा में आयोडिन टिंचर डालने पर खोवा का रंग बैगनी से गहरा नीला हो जाता है, तो वह खोवा नकली है।