फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पांच दिन से सुबह धुंध, 15-16 मार्च को बारिश के आसार

विज्ञापन
अभोली के पास सुबह के समय मौसम में छाया रहा धुंध। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उत्तर ओडिशा में चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने के कारण मौसम में बीते पांच दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते पांच दिन से सुबह में धुंध छाई है। किसान चिंतित है। बुधवार की शाम को हवा की दिशा में बदलाव हुआ। मौसम विभाग ने 15-16 मार्च को बारिश होने की संभावना जताई है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि परिसंचरण के सक्रिय होने के कारण जिले में हवा की दिशा में बदलाव हुआ है। इन दिनों पछुआ से पूर्वा हवा चल रही है। इससे उमस से राहत मिली है। सुबह में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में धुंध देखने को मिल रही है। किसान इसे कोहरा समझकर चिंतित हैं। जबकि ऐसा नहीं है। बुधवार को मंगलवार की अपेक्षा धूप तेज रही। मंगलवार को दिनभर बादलों की आवाजाही लगी थी। बुधवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें