फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनी रही कोहरे की चादर, सिकुड़ी जिंदगी

विज्ञापन
जंगीगंज स्टेशन पर कोहरे में खड़ी पवन एक्सप्रेस। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में सर्दी का सितम जारी है। रविवार की सुबह कालीन नगरी में कोहरे की मोटी चादर तनी रही। सुबह होते ही चारों तरफ कोहरे का गुबार रहने के कारण सूरज की तपिश भी बेअसर रही।
विज्ञापन

कड़ाके की सर्दी का दौर लगातार जारी है। रविवार के दिन की शुरुआत कोहरे से हुई। सुबह से ही कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह से सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। अवकाश का दिन होने की वजह से लोगों ने ज्यादा समय घरों में ही बिताया। धूप निकलने के बाद लोग छतों पर दिखाई दिये। बाजारों में भी चहल पहल कम रही। अलाव जलाकर लोग ठंड को दूर करने की कोशिश करने में लगे रहे। सुबह 10 बजे तक दृश्यता इतनी कम थी कि वाहनों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। रविवार को भी न्यूनतम तापमान सात और अधिकतम 21 रहा। हाईवे से लेकर अन्य मार्गों तक पर यातायात का दबाव कम रहा। गोपीगंज से वाराणसी और प्रयागराज पहुंचने में तीन से चार घंटे लग गए। जबकि सामान्य समय में यह दूरी अमूमन डेढ़ से दो घंटे में पूरी हो जाती है। कोहरे का असर ट्रेन संचालन पर नहीं पड़ा पवन एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनें समय से स्टेशनों पहुंची। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के कृषि वैज्ञानिक सर्वेश बरनवाल ने कहा कि मौसम अगले कुछ दिनों तक इसी तरह रहेगा। न्यूनतम तापमान सात से आठ जबकि अधिकतम 20 से 21 तक रहेगा।
सार्वजनिक स्थलों पर नहीं जले अलाव
ज्ञानपुर। कड़ाके की ठंड शुरू होने के बाद भी प्रशासन, नगर पंचायत और पालिकाओं की ओर से सार्वजनिक स्थलों पर अब तक अलाव की व्यवस्था नहीं की गई। जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञानपुर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क, शीतल पाल तिराहा, दुर्गागंज तिराहा, जिला पंचायत कार्यालय ऐसे स्थान हैं जहां हर समय लोगों का आवागमन होता रहता है। अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र मिश्रा ने कहा कि अधिकतर स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है। जिन स्थानों पर नहीं जल रहे हैं उसे दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें