फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच शातिर लूटेरे गिरफ्तार, 25 टन कोयला बरामद

विज्ञापन
पुलिस लाइन में लूटकांड का खुलासा करते एसपी डॉ. अनिल कुमार। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)। जिले की क्राइम ब्रांच और औराई पुलिस को शनिवार की सुबह जौनपुर के रामपुर थानाक्षेत्र के कोटिगांव से पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो भाग गए। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर गोपीगंज के थानीपुर स्थित पेट्रोल पंप के समीप 25 टन कोयला लदा ट्रक बरामद किया गया। पुलिस लाइन सभागार में शनिवार को एसपी डॉ. अनिल कुमार ने घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के रायगढ़ थाने के खैरपुर निवासी शमशाद ने प्रार्थना पत्र दिया था कि 24 अप्रैल को रात 22.50 बजे उगापुर नहर के पास उसके अपहरण और हत्या का प्रयास किया गया। वह किसी तरह बचकर भाग गया, लेकिन बदमाश उसके कोयला लदे ट्रक को लूट ले गए। प्रकरण का खुलासा करने के लिए क्राइम ब्रांच और औराई पुलिस को जिम्मेदारी दी गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। शनिवार को सुबह क्राइम ब्रांच ने जौनपुर के रामपुर थाना के कोटिगांव से चार और रामपुर थाने के समीप से एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में घनश्याम गिरी, पंचदेव, सुनील कुमार गिरी निवासी कोटिगांव, सिद्धार्थ विश्वकर्मा निवासी धनुहा और अंकित मिश्रा निवासी राघोरामपट्टी शामिल रहे। बोलेरो भी बरामद की गई। जबकि दीपक तिवारी और राहुल पांडेय भाग गए। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने थानीपुर के समीप ट्रक को 25 टन कोयले के साथ बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें