फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पांच ट्रेनें रहीं निरस्त, चार से पांच घंटे तक विलंब से चल रहीं ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। ठंड के कारण रेल यातायात व्यवस्था बेपटरी हो गई है। सोमवार को भदोही-जंघई रेलमार्ग की पांच ट्रेनें निरस्त रहीं। वहीं, छह से ज्यादा ट्रेनें विलंब से आईं। सोमवार को 13005 हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, अप-डाऊन सारनाथ एक्सप्रेस व अप-डाऊन जनता एक्सप्रेस निरस्त रही। मंगलवार को बनारस-नई दिल्ली के बीच चलने वाली 15127 केवी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। भदोही स्टेशन अधीक्षक बीबी मिश्रा ने बताया कि सोमवार को छह ट्रेनें निर्धारित समय से लगभग 4 घंटे तक विलंब से चलीं। लेट चलने वाली ट्रेनों में 12875 पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस 3:50 घंटे, 12256 जम्मूतवी-पटना अर्चना एक्सप्रेस 3: 35 घंटे, 11071 एलटीटी-बलिया कामायनी एक्सप्रेस तीन घंटे, 15128 नई दिल्ली-बनारस केवी एक्सप्रेस लगभग 2.45 घंटे, 15127 बनारस-नई दिल्ली केवी एक्सप्रेस और 13006 अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल एक्सप्रेस लगभग सवा घंटे विलंब से भदोही स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें