माला पहने हुए भदोही तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी। संवाद
सर्रोई। भदोही तहसील बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ। शाम पांच बजे मतगणना के बाद विजेताओं के नाम की घोषणा की गई। अध्यक्ष पद पर महेंद्र कुमार बिंद और संयुक्त सचिव पर विनोद कुमार चौरसिया निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष समेत अन्य पदों पर एक प्रत्याशी होने से निर्विरोध हो गए। भदोही तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद पर दो-दो प्रत्याशी होने से चुनाव हुआ। सोमवार को सुबह नौ बजे भदोही तहसील परिसर में बने दो बूथों पर सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ। निर्धारित समय दोपहर तीन बजकर 30 मिनट तक 324 में 308 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। चार बजे के बाद मतगणना शुरू हुई। इसमें महेंद्र कुमार बिंद अध्यक्ष पद निर्वाचित हुए। महेंद्र को कुल 164 प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंदी प्रसन्न कुमार मिश्रा को 142 मत मिले। 22 मत से उन्होंने करीबी को हराया। संयुक्त मंत्री पद पर विनोद कुमार चौरसिया को कुल 205 और चंद्रेश राय को 74 मत मिले। विनोद कुमार 131 मतों से जीत दर्ज किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी लाल बहादुर यादव ने बताया कि शेष अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया है।