मोढ़। सुरियावां थाने की पुलिस ने सोमवार की रात चकिया तिराहे से चोरी के सामानों के साथ पांच चोरों को गिरफ्तार मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेजने की कार्रवाई की। कड़ाई से पूछताछ में एक पीतल का घंट, एक बाइक बिना चक्के की, दो गैस सिलिंडर, पीतल के दो बटुआ आदि सामान भी बरामद हुए। बताते हैं कि थाना क्षेत्र के बनकट गांव और शिव मंदिर से हुई चोरियों का खुलासा करने के लिए ग्रामीणों ने पुलिस को तहरीर देकर सामानों की बरामदगी, चोरों के गिरफ्तारी की मांग की गई थी। एक सप्ताह पूर्व नए थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने चोरी की घटनाओं में कमी लाने के साथ अपराधियों पर शिकंजा कसना ही प्रमुख जिम्मेदारी बताकर पुलिस टीम को लगाया था। रात में गश्ती पुलिस को मुखबिरों की सूचना पर पुन:चोरी की योजना बनाते समय चोर राहुल उर्फ निहाल-बनकट, कालीचरण-तालसुपेला, सोनू गुप्ता-मोढ़, शिवम दुबे, विजय दुबे निवासी पुरानी बाजार सुरियावां को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में एसआई शिवशंकर सिंह, स्वतंत्र सिंह, जावेद, रवि राय, बसंतलाल आदि शामिल रहे।