फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच छात्रों की जमानत नामंजूर, जेल

Wed, 31 Aug 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
महराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में गिरफ्तार छात्रनेताओं की मेडिकल के दौरान उपस्थित छात्र।
विज्ञापन
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को कालेज प्रशासन के खिलाफ आंदोलन के दौरान हिरासत में लिए गए छात्रनेताओं के खिलाफ देर रात पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को सभी पांच छात्रनेताओं का महराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में मेडिकल कराकर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। एसीजेएम ने छात्रनेताओं की दलील सुनने के बाद जमानत अर्जी को खारिज कर जेल भेज दिया। छात्रनेेेताओं के खिलाफ पुलिस ने धारा 147, 148, 336, 353, 427, 504, 506 व तीन लोक संपत्ति क्षति निवारण, सात सीएलए एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन

पुलिस ने सोमवार को केएनपीजी कालेज में अव्यवस्था को लेकर कालेज प्रशासन के खिलाफ हंगामा कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया था। इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष अमन शुक्ला, छात्रनेता अजीत कुमार पाण्डेय, सुशील पाण्डेय, प्रभात पाण्डेय आनन्द कुमार पाण्डेय को हिरासत में लिया था। कालेज प्रशासन की ओर से तहरीर मिलने पर पुलिस ने देर रात पांचों छात्रनेताओं को गिरफ्तार करके इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। 
मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की खबर से मंगलवार को छात्रों में नाराजगी बढ़ गई थी। महराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में छात्रनेताओं को मेडिकल कराने के लिए लाने पर बड़ी संख्या में छात्रों की भीड़ जुट गई थी। इसके बाद कोतवाल नवीन कुमार तिवारी ने सभी को एसीजेएम कोर्ट में पेश किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत से जमानत अर्जी खारिज हो गई। इसके बाद छात्रसंघ अध्यक्ष समेत सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें