फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार निरीक्षकों समेत पांच पर मुकदमा दर्ज

Fri, 31 Mar 2017 01:47 AM IST
bhadohi hindi news
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रशासन से लेकर शिक्षा महकमें की सख्ती के बाद भी नकल माफिया अपने काम को अंजाम देने में सफल हो जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान डीआईओएस के सचल दस्ते ने सुरियावां के गुजराती देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के दो कमरों में बोर्ड परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका चार बाहरी व्यक्ति लिख रहे थे। दस्ते को देख चारों युवक भागने में सफल हो गए। डीआईओएस ने वहां के केंद्र व्यवस्थापक और चार कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए उन्हें हटा दिया।       
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र के सचल दस्ते ने बहुता चकडाही स्थित गुजराती देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। सचल दस्ते के पहुंचते ही वहां खलबली मच गई। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र के दो कमरों में चार युवक दूसरे की कापियां लिख रहे थे। सचल दस्ते को देख वह उत्तरपुस्तिका को छोड़कर भा गए। डीआईओएस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए वहां के केंद्र व्यवस्थापक, दो कमरों के चार कक्ष निरीक्षक के खिलाफ आईपीसी की 419, 420 धारा के तहत मुकदमा दर्ज कराया। डीआईओएस ने कहा कि बोर्ड परीक्षा में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन परीक्षा केंद्रों पर गड़बड़ी पकड़ी जाएगी, वहां कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि शिक्षा माफिया की मनमानी का असर ही था कि  सप्ताह भर पूर्व डीघ के महराजी देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एक मुन्ना भाई पकड़ा गया था तो 23 मार्च को लोहिया इंटर कॉलेज सागरपुर बवईं और महर्षि गार्गेय इंटर कॉलेज बिसौली कृपालपुर में सामूहिक नकल के चलते विज्ञान की परीक्षा ही निरस्त कर दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें