कोतवाली क्षेत्र के सोमवार को तीन गांवोंं से मारपीट की घटना सामने आई। मामलों में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सुमेर पट्टी अमवा गांव निवासी रोशनी मिश्रा ने कोतवाली में तहरीर देकर पति के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया। आरोप लगाया कि पति आए दिन उनके साथ मारपीट करता है। उधर, डेरवा गांव निवासी डिलिवरी बॉय राजन यादव ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव पहुंचने पर गांव के ही नान्हक अली ने गालीगलौज कर मारपीट की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है। दिवान गांव निवासी कलावती देवी ने तहरीर में जमीन संबंधी विवाद में पड़ोसी पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर जमादार विश्वकर्मा,उनके पुत्र राजू विश्वकर्मा और चन्द्रशेखर विश्वकर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।