फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भदोही के पांच खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय में 29 अप्रैल से एक मई के बीच आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले के 18 खिलाड़ियों ने मेडल पर कब्जा जमाया। इसमें पांच खिलाड़ियों ने गोल्ड और 10 खिलाड़ियों ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। तीन खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

जिला ताइक्वांडो संघ के जिला सचिव सत्यम पांडेय ने बताया कि लगातार मेहनत की बदौलत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को मेडल प्राप्त हुआ है। इससे अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी। बीएचयू के डॉ. विभूति नारायण स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में 47 किलो भार वर्ग में आंचल यादव, 39 किलो भार में साक्षी मोदनवाल, 49 किलो भार में काशिश सिंह, 50 किलो भार वर्ग में शीतल सरोज और 40 किलो में नैंसी गौतम ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
इसी तरह अलग-अलग वर्ग में प्रिया पाल, जकी अजहर, आदर्श सरोज, अवंतिका सिंह, अनुकर्ष बिंद, राधिका बिंद, अंशी यादव, माही कौशल, रिषभ उपाध्याय और हिमांशु ने रजत पदक जीता। वहीं कृष्णा, आदर्श मौर्या और अंकुर प्रजापति ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। टीम के कोच रोहित बिंद, मैनेजर ललित सिंह ने सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें