फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो आरक्षी समेत पांच लोग होंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पुलिस महानिदेशक की ओर से क्राइम ब्रांच के दो आरक्षी समेत पांच पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने के लिए नामित किया गया है। गणतंत्र दिवस समारोह में मंगलवार को पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह की ओर से मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस सेवा में बेहतर कार्य करने वाले जवानों को हर साल गणतंत्र दिवस के दिन सम्मानित किया जाता है। पुलिस अधीक्षक की संस्तुति पर क्राइम ब्रांच के आरक्षी तुफैल अहमद और नरेंद्र सिंह को सिल्वर मेडल दिया जाएगा। दोनों ने साल भर में कई लूट, हत्या सहित अन्य घटनाओं के खुलासे में प्रमुख योगदान दिया था। इसी तरह बेदाग छवि और बेहतर सेवा अभिलेख के कार्य पर एएसआई वीरेंद्र कुमार राय, शिवेंद्र कुमार मिश्र और शिवाकांत राय को प्रशंसा चिन्ह दिया जाएगा। पुलिस महानिदेशक की सूची आने के बाद पुलिसकर्मियों में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें