औराई। बसुआ पट्टी निवासी दिनेश सिंह से साइबर ठगों ने 40121 रुपये ठग लिए। उन्होंने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि 24 मार्च की दोपहर में औराई भदोही मार्ग पर स्थित एक निजी कालीन कंपनी के सामने एसबीआई के एटीएम से पैसा निकल रहा था। तभी पांच अज्ञात व्यक्ति दो बाइक से आए और मुझसे कहे कि आपसे नहीं निकलेगा, एटीएम मुझे दीजिए मैं आपका पैसा निकाल दे रहा हूं। एटीएम दे दिया, कुछ देर के बाद मुझे दूसरा एटीएम देकर कहा पैसा नहीं निकल रहा है। इसके बाद मेरे एटीएम कार्ड से अज्ञात लोगों ने चार बार में 40121 रुपए निकाल लिए। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही है।