भदोही नगर पालिका में ंमनोनीत सभासदों को शपथ ग्रहण कराते एसडीएम भदोही। स्रोत- पालिका
भदोही। नगर पालिका परिषद में नामित पांच सभासदों ने बृहस्पतिवार को पद और गोपनियता की शपथ ली। पालिका कार्यालय में आयोजित समारोह में पालिकाध्यक्ष नरगिस अतहर की उपस्थिति में एसडीएम अरुण गिरी ने मनोनीत सभासदों को शपथ दिलाई। शासन की ओर से भदोही नगर पालिका में शासन ने गत महीने पांच लोगों को सभासद के तौर पर नामित किया। इसमें करुणा शंकर दुबे, प्रियंका जायसवाल, तहसीलदार सिंह, रामराज प्रजापति और शैलेश सरोज शामिल थे। पालिका अध्यक्ष नरगिस अतहर ने सभी सभासदों का स्वागत किया। संवाद