फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सात निकायों में लगेंगे पांच लाख मतपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ात निकायों में लगेंगे पांच लाख मतपत्र
विज्ञापन

-चुनाव चिन्ह आवंटित होते ही छपाई की तैयारी शुरू
-मतपत्र प्रभारी की देखरेख में आते ही होगा वितरण
-अध्यक्ष और सदस्य के अलग-अलग होंगे मतपत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्ञानपुर। जिले के सातों नगर निकायों में 11 मई को होने वाले मतदान में पांच लाख मतपत्र लगेंगे। चुनाव चिह्न आवंटित होते ही मतपत्र की छपाई शुरू हो गई है। मतपत्र प्रभारी की देखरेख में जल्द ही लखनऊ से मतपत्र आएंगे। जिसे बाद में अधिकारियों की देखरेख में आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले की दो नगर पालिका भदोही, गोपीगंज, पांच नगर पंचायत ज्ञानपुर, खमरिया, नई बाजार, घोसिया, सुरियावां में 11 मई को दूसरे चरण में मतदान होना है। शुक्रवार को चुनाव चिन्ह का आवंटन हो गया। जिससे अध्यक्ष और सदस्य के प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो गई। बैलेट पेपर में किस नगर में अध्यक्ष और सदस्य के लिए कितने प्रत्याशी होंगे यह तय हो गया। जिससे अब मतपत्र छपने की कवायद शुरू हो गई। निर्वाचन विभाग की ओर से आयोग को इसकी जानकारी भेज दी गई है। प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न संग मतपत्र छापा जाएगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी डीएस शुक्ला ने बताया कि सात अध्यक्ष और 116 सदस्य के लिए चुनाव होना है। जिसमें दो लाख 36 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। दोनों पदों के लिए अलग-अलग मतपत्र होंगे। उन्होंने बताया कि करीब पांच लाख मतपत्र लगेंगे। मतपत्र छपकर आने के बाद उसका बंडल बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें