फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूनी संघर्ष में पांच घायल,पुलिस फोर्स तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के टीकापुर गांव में मंगलवार को सुबह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक पक्ष के लक्षणधारी (50), कन्हैयालाल (61), ममता देवी (22), मोना बिंद (35), पंधारी बिंद 50 गंभीर रुप से घायल हो गए। वहीं जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में भर्ती कराया। हालांकि यहां पर भी दो लोगों की हालत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने उन्हें अन्यत्र रेफर कर दिया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन लक्षणधारी और दबंग पड़ोसियों से मारपीट हुई थी। बताया कि इसके बाद मामला कोतवाली तक पहुंचने पर पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता भी करा दिया था। लेकिन बावजूद इसके दबंगों ने मंगलवार की सुबह फिर से विवाद करना शुरु कर दिया और लाठी-डंडे का जमकर प्रयोग किया। इस दौरान दो महिलाओं समेत कुल पांच लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना का कारण पुरानी रंजिश सामने आया है। प्रभारी निरीक्षक केके सिंह ने कहा कि घायलों की तहरीर पर जांच की गई लेकिन मारपीट करने वालों के भाग जाने से गिरफ्तारी नहीं हो सकी। जबकि वहीं तनाव को देखते हुए पुलिस गांव पर नजर रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें