फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का खुलासा न होने से व्यापारी नाराज,किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। लगभग 16 दिन पूर्व देवनाथपुर बाजार में हुई चोरी का खुलासा नहीं होने से नाराज व्यापारियों ने मंगलवार को एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी रामबदन सिंह को एक मांगपत्र सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की। इस दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रनिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष डा. घनश्यामदास गुप्ता ने बताया कि सात अगस्त की रात चोरों ने देवनाथपुर-लक्ष्मणपट्टी बाजार में सुजीत कुमार सेठ की दुकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच कर चोरी हुए सामानों को बरामद करने, चोरों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसका कोई असर नहीं दिख रहा है। बताया कि पुलिस की शिथिलता के कारण चोर दिन में खुलेआम घूम कर रात में किस व्यापारी की दुकान को अपना निशाना बना लेंगे कुछ नहीं कहा जा सकता। वहीं महामंत्री अनुज बरनवाल ने नाराजगी जताते हुए कहा कि दो वर्ष से व्यापारी वर्ग महामारी में टूट चुका है। घर की पूंजी से कुछ करने की सोचता है तब तक चोर मंशा पर पानी फेर देते हैं। चिंता की बात यह है कि लक्ष्मणपट्टी बाजार कोतवाली ज्ञानपुर, भदोही के मध्य पड़ता है जहां 112 नंबर पुलिस भी तैनात रहती है लेकिन चोरों पर शि कंजा कसना मुश्किल दिख रहा है। एक सप्ताह में मामले का खुलासा कर चोरों पर सख्ती नहीं हुई तो प्रतिनिधि मंडल उग्र रुप धारण करने के लिए मजबूर होगा। इस मौके पर केके गुप्ता, शिवशंकर गुप्ता, विनोद गुप्ता, संजीव जायसवाल, मुकेश सेठ, रंजीत गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें