कोतवाली क्षेत्र के छतमी गांव के पास शनिवार की रात हाईवे पर दो बाइकों की टक्कर में मंगलचंद (40), सोनू जायसवाल (34) निवासी लालडिग्गी-मिर्जापुर, बृजेश (25), नारायण सिंह (25), संदीप सिंह (22) निवासी भोजपुर किशनी, मैनपुरी-इटावा घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया। हालत में सुधार न आने पर चिकित्सकों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कटरा कोतवाली के लालडिग्गी-मिर्जापुर निवासी मंगलचंद और सोनू जायसवाल बाइक से किसी की शादी के सालगिरह में शामिल होने के लिए आ रहे थे। छतमी स्थित एक ढाबा के पास पहुंचने पर विपरीत दिशा से एक बाइक पर बैठकर कौलापुर जा रहे बृजेश से टक्कर हो गई। दुर्घटना स्थल पर जुटे लोगों ने बताया कि टक्कर जोरदार होने से एक बाइक पर बैठे तीन लोग खुले नाला में गिर गए।