क्षेत्र के ग्राम पंचायत नारेपार में सोमवार को स्वच्छता को लेकर बैठक हुई। इसमें प्रमुख स्थानों पर पान, गुटका खाकर थूकने पर पांच सौ का जुर्माना लगाने का निर्णय बीडीओ और ग्राम पंचायत ने लिया है। पर्यटन स्थल सीतामढ़ी को स्वच्छ और सुंदर रखने के लिए ग्राम पंचायत नारेपार ने सख्त कदम उठाया है। सीतामढ़ी के सार्वजनिक स्थलों सहित गंगा घाट की पक्की सीढ़ी, महर्षि वाल्मीकि आश्रम परिसर, सीता समाहित स्थल मंदिर परिसर, 108 फिट ऊंचे भगवान हनुमान जी परिसर समेत अन्य सार्वजनिक स्थलों पर यदि पान और गुटखा खाकर थूकने पर पांच सौ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके लिए जगह-जगह वाल पेंटिंग कर लोगों को चेताया गया है । खंड विकास अधिकारी डीघ शैलेंद्र गौतम ने कहा कि जुर्माना ग्राम प्रधान वसूलेंगे और वसूली गई रकम को ग्राम सभा के स्वच्छ भारत अभियान निधि में जमा होगी।