फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन बाद खुले बैंक, उमड़ी भीड़

Tue, 29 Mar 2016 12:40 AM IST
भदोही/ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
पांच दिन के अवकाश के बाद बैंक खुलने पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में सोमवार को लगी ग्राहकों की भीड़
विज्ञापन
होली समेत पांच दिनों के विभिन्न अवकाशों के बाद सोमवार को बैंक खुले तो उपभोक्ताओं की भारी भीड़ बैंकों में उमड़ पड़ी। जिलेभर की बैंक शाखाओं में खाताधारकों में पैसा निकालने और जमा करने को लेकर ऐसी होड़ मची कि पूरे दिन गहमागहमी की स्थिति बनी रही। उपभोक्ता बैंक खुलने से पहले ही पहुंच गए थे।
विज्ञापन


अन्य दिनों की अपेक्षा सोमवार को जिले के छोटे से लेकर बड़ी बैंक की शाखाओं में डेढ़ से दो गुनी तादाद में उपभोक्ता पहुंचे। हालांकि सोमवार को भीड़ के मद्देनजर बैंक स्टॉफ भी भीड़ के मद्देनजर समय से पहले पहुंच गया था।

बैंक खुलने के ऐन वक्त पर बैंकिग कार्य शुरू कर दिया था। बैंकिग कार्य पूरा करने में बैंक कर्मियों को सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक समय लगा। जिले के गोपीगंज, ज्ञानपुर, भदोही, सुरियावां, खमरिया, घोसिया, जंगीगंज, चौरी क्षेत्र स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा,
विज्ञापन


एचडीएफसी बैंक, इंडियन बैंक, केनरा आदि बैंकों की शाखाओं में खातेदारों की भारी भीड़ रही। जबकि ग्रामीण बैंकों में भी अन्य दिनों की अपेक्षा पैसे निकालने और जमा करने वाले उपभोक्ताओं की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। लोग एक दूसरे से पहले नंबर आने की जुगाड़ में लगे रहे।

जिले में या अलग-अलग शाखावार कारोबार का आंकड़ा बैंक शाखाओं की ओर से स्पष्ट नहीं किया जा सका, लेकिन एक अनुमानित आंकड़े के मुताबिक बैंकिग कार्य डेढ़ से दो गुना अधिक हुए। बैंककर्मियों को देर शाम तक भी फुर्सत नहीं मिल सकी थी।
विज्ञापन


जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक पीके वणिक ने बताया कि सोमवार को बैंकों में अधिक भीड़ रही। लेकिन, जिले में कितना कारोबार हुआ इसका आंकड़ा नहीं मिल सका। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें