फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पांच बेड की मशीन खराब, मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का विभाग का दावा बेदम साबित हो रहा है। सौ शैय्या चिकित्सालय में संचालित डायलिसिस यूनिट में पांच बेड की मशीन तीन सप्ताह से खराब हैं। इससे मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। दस बेड की इस यूनिट में 72 मरीज पंजीकृत हैँ। विभाग का दावा है कि यहां रात 11 बजे तक मरीजों का डायलिसिस हो रही है। सौ शैय्या चिकित्सालय में तीन महीने पहले ही छह बेड के डायलिसिस यूनिट का शुभारंभ हुआ था। डायलिसिस यूनिट में बढ़ रही मरीजों की संख्या को देखते हुए इसे बढ़ा कर 10 बेड का कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस यूनिट में 72 मरीज पंजीकृत हैँ, फिलहाल 55 मरीजों की शिफ्टवार डायलिसिस होती है। बीते दो अप्रैल से ही पांच बेड की मशीन खराब हो गई हैं। इन्हें अब तक ठीक नहीं किया जा सका है। इसके कारण यहां आने वाले मरीजों को या तो घंटों इंतजार करना होता है या फिर दूसरे दिन आने की बात कहकर भेज दिया जा रहा है। ऐसे में डायलिसिस कराने आने वाले मरीजों के अलावा तीमारदार भी परेशान होते हैं। विभागीय अधिकारी इसको लेकर लापरवाह बने हुए हैँ। सीएमएस डॉ. सुनील पासवान ने कहा कि दो अप्रैल को शार्ट सर्किट के कारण पांच मशीनों के कुछ उपकरण जल गए हैँ। इससे डायलिसिस कार्य प्रभावित हो रहा है। यूनिट का संचालन दिल्ली की एक संस्था कर रही है। उसे इसकी सूचना दे दी गई है। दावा किया कि कर्मचारी रात 11 बजे तक मरीजों की डायलिसिस कर रहे हैँ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें