फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi: पूर्व विधायक विजय मिश्र के भतीजे पर एक और वार, 9.65 लाख की संपत्ति कुर्क

Fri, 21 Apr 2023 07:29 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

पूर्व विधायक विजय मिश्र और उनके करीबियों पर भदोही जिला प्रशासन के द्वारा लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा व निषाद पार्टी के पूर्व विधायक विजय मिश्र और उनके करीबियों पर कार्रवाई जारी है। जिलाधिकारी गौरांग राठी के निर्देश पर पुलिस ने शुक्रवार को पूर्व विधायक के भतीजे एवं डीघ ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्र की नौ लाख 65 हजार की संपत्ति कुर्क कर ली। प्रदेश सरकार की ओर से संगठित अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


एसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर पुलिस चिह्नित लोगों पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई कर रही है। उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी किया-कलाप (निवारण) अधिनियम के तहत माफिया अभियुक्त विजय कुमार मिश्र के गिरोह के सक्रिय सदस्य मनीष मिश्र, निवासी खपटिहा थाना हंडिया जनपद प्रयागराज पर कार्रवाई की गई।

पुलिस के मुताबिक, डीघ ब्लॉक प्रमुख की आपराधिक कृत्य से अर्जित नौ लाख 65 हजार की संपत्ति कुर्क की गई है। मनीष मिश्र के खिलाफ 24 से अधिक मुकदमे हैं। ऊंज थाने में पंजीकृत गैंगस्टर विजय भान गुप्ता निवासी हरीपुर सरायममरेज प्रयागराज की 40 हजार 500 रुपये कीमत की बाइक जब्त की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें