गोपीगंज। कोतवाली पुलिस ने शनिवार को राजमार्ग-रामलीला मैदान के पास से चोरी की 10 बैटरी के साथ पांच चोरों को गिरफ्तार किया है। गत दो माह से क्षेत्र में बढ़ी चोरी की घटनाओं ने पुलिस की नाक में दम किया ही था, बाजार, गली, चौराहा, तिराहा पर खड़े छोटे-बड़े वाहनों की बैटरी चोरी में शामिल नाबालिगों पर हाथ डालना बड़ी मुश्किल का काम साबित हो रहा था।
पुलिस को उस समय मुखबिर की सूचना पर बड़ी सफलता हाथ लगी, जब गिरोह के छह सदस्य बैटरी के साथ किसी वाहन का इंतजार कर रहे थे। अचानक पहुंची पुलिस ने पांच को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन एक शातिर चोर भाग निकला। गिरफ्तार चोरों में रूहान पुत्र ताजिर, कल्लू पुत्र उजीर, सलीम पुत्र रुस्तम, मंजारुल पुत्र ताजीर-फूलबाग, मोनू पुत्र संजय अग्रहरी सोनखरी शामिल रहे। पुलिस ने चोरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।