फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले सरगना सहित पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के गिरफ्तार होने पर पुलिस लाइन ज्ञानपुर में प्रेस कॉ? - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने और उनके खाते से पैसा निकाले वाले गिरोह के सरगना सहित पांच सदस्यों को पुलिस ने सोमवार की सुबह सात बजे गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। उनके पास से विभिन्न बैंकों के कुल 93 एटीएम कार्ड, साढ़े तीन लाख नकद, तीन असलहे नौ मोबाइल, चार बाइक व एक कार बरामद हुई। आरोपी दिल्ली, मुम्बई, मध्य प्रदेश के साथ ही पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों में एटीएम कार्ड बदलकर घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने सोमवार को पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया। बताया कि अक्तूबर महीने में एक महिला गोपीगंज के सेंट्रल बैंक के एटीएम से पैसा निकाल रही थी। उसी समय कुछ लोग पहुंचे और धोखे से उसका कार्ड बदल दिया। उसके खाते से बाद में 75 हजार रुपये भी आरोपियों ने निकाल लिए। इस मामले में मुकदमा दर्जकर जांच की जा रही थी। तभी सर्विलांस, क्राइम ब्रांच और गोपीगंज थाने की पुलिस ने सोमवार की सुबह मिर्जापुर तिराहे से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में सरगना विशाल गौतम निवासी सिसवारा आजमगढ़ ने पुलिस को बताया कि गिरोह में कुल पांच लोग थे। सभी लोग विभिन्न जनपदों में लोगों का एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करते थे। बताया कि गिरोह के सदस्य किसी एटीएम के पास पहुंचते थे। सीधे-साधे लोगों का पासवर्ड देख लेते थे। बाद में किसी बहाने से उसका कार्ड बदल देते थे। एसपी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में विशाल के साथ अमलेश निवासी दीदारगंज आजमगढ़, शंकर कुमार व हीरालाल निवासी जौनपुर व अजय भारती निवासी भदोही को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। पकड़े गए आरोपियों पर आजमगढ़, जौनपुर सहित विभिन्न जनपदों में कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की। टीम में साइबर सेल से निरीक्षक आशीषक कुमार सिंह, सर्विलांस व स्वाट टीम प्रभारी बृजेश सिंह, कोतवाली गोपीगंज के प्रभारी निरीक्षक अभिनव कुमार वर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें