फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ घंटै गुल रही आधे नगर समेत कई गावों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। रविवार को सुबह 7 बजे से लगातार 8 घंटे के लिए कारपेट सिटी से जुड़े विद्युत उपभोक्ता बिजली को तरस गए। सुबह 9 बजे जब आपूर्ति बहाल नहीं हुई तब लोग किसी खराबी की आशंका जताने लगे। हुआ भी वही। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि कारपेट सिटी फीडर की इनकमिंग ट्राली जलने से यह स्थिति हुई। विद्युत कर्मियों ने बिजली बहाल करने में 8 घंटे लगा दिए। इस दौरान जमुनीपुर और कस्बे के पूर्वी क्षेत्र के मोहल्लों समेत एक दर्जन से अधिक गावों की बिजली 8 घंटे तक गुल रही। भदोही शहर के पूर्वी क्षेत्र अंबर नीम, बाजार सलाबत खां, जल्लापुर, घमहापुर, बाजार सरदार खां, चौरी रोड, पचभैय्या, जमुंद, आलमपुर, नूरखांपुर के साथ साथ कारपेट सिटी, जमुनीपुर कालोनी की बिजली कारपेट सिटी फीडर से ही आती है। लोगों ने बताया कि सुबह 7 बजे आपूर्ति गुल हो गई थी। कुछ घंटे बाद भी जब बिजली नहीं बहाल हुई तो लोग परेशान हो गए। दोपहर 12 बजे के बाद लोगों की परेशानी बढ़ गई और लोग बेचैन होने लगे। रविवार होने के चलते अधिकतर लोगों का घरों पर ही बीता लेकिन बिजली बिन लोग टीवी का आनंद नहीं ले सके। 12 बजे के लोगों ने विद्युत आुपूर्ति कंट्रोल को फोन करना शुरू किया तो बताया गया कि कारपेट सिटी में खराबी से व्यवधान उत्पन्न हुआ है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता अभिषेक कुमार ने बताया कि सुबह से ही कर्मचारी लगे रहे। तीन बजे तक आपूर्ति बहाल कर दी गई। लोगों का कहना है कि लोकल फाल्ट पर विभाग काबू में नहीं कर पा रहा है। जबकि अधिकारियों का कहना है कि मशीनों पर अत्यधिक लोड होने से ऐसी स्थिति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें