फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 36 घंटे बाद गंगा में उतराया मिला मछुआरे का शव, जाल निकालते समय हुआ था लापता

Sat, 11 Apr 2026 04:16 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Bhadohi News: भदोही जिले में बृहस्पतिवार की शाम जाल निकालते समय लापता मछुआरे का शव 36 घंटे बाद शनिवार को गंगा में उतराया मिला। शव मिलने की जानकारी होते मौके पर भारी भीड़ जुट गई। 

 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस व अन्य लोग और मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही जिले के गोपीगंज कोतवाली के रामपुर घाट पर बृहस्पतिवार की रात गंगा में डूबे मछुआरे रामपुर घाट निवासी रामराज निषाद (45 वर्ष) का शव 36 घंटे बाद गंगा में उतराया मिला। वह शुक्रवार की रात मछली मारने के लिए फेंके गए जाल को निकालने के लिए गंगा में उतरा था। इस बीच वह गंगा में लापता हो गया। इधर, शनिवार को शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
रामपुर घाट निवासी रामराज निषाद (45) पुत्र संतलाल निषाद ने बीते शुक्रवार की दोपहर गंगा में मछली पकड़ने के लिए जाल लगाया हुआ था। देर शाम वह जाल को निकालने के लिए पहुंचा। जाल खिंचने के दौरान किसी चीज में फंस गया। जिसको निकालने के लिए जब वह गंगा में उतरा तो लापता हो गया। काफी देर के बाद जब उसका पता नहीं चला तो पास में मौजूद लोग घबरा गए। 

मछुआरों ने गंगा में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन देर शाम तक चले रेक्स्यू में उसका कोई पता नहीं चल पाया। दूसरे दिन शुक्रवार को एसडीआरएफ की टीम गंगा में रेक्स्यू करती रही। शनिवार को उसका शव जहां डूबा था, उसके कुछ दूरी पर ही उतराया मिला। शव मिलने की जानकारी होते मौके पर भारी भीड़ जुट गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिलाओं के करुण क्रंदन से पूरा गांव गमगीन हो गया। प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें