फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पूर्व विधायक के भतीजे पर प्राथमिकी, जन्मतिथि में हेरफेर करके लिया था लाइसेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर । सपा एवं निषाद पार्टी के पूर्व विधायक विजय मिश्रा की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब मामला उनके बेहद करीबी पारिवारिक सदस्य, भतीजे राहुल मिश्रा तक पहुंच गया है। पुलिस ने राहुल के खिलाफ कूटरचित दस्तावेजों के सहारे जन्मतिथि में हेरफेर करके दो शस्त्र लाइसेंस हासिल करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने यह कार्रवाई राहुल के सगे भाई आशीष मिश्रा की तहरीर पर की है। आशीष के खिलाफ दो महीने पहले प्रयागराज में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

पूर्व विधायक के भतीजे आशीष मिश्र निवासी बाघंबरी हाउस अल्लापुर प्रयागराज ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि राहुल मिश्रा आपराधिक एवं जालसाज किस्म का व्यक्ति है। जो पूर्व विधायक विजय मिश्र के गैंग का सक्रिय सदस्य है। उसने कूटरचित दस्तावेज से भदोही से शस्त्र लाइसेंस प्राप्त किया है। बैक डेट में साल 2012 से 2018 तक बीए और एलएलबी की डिग्री भी प्राप्त किया है। वह रायफल लेकर पूर्व विधायक का शैडो बन गया है। उसने जन्मतिथि में हेरफेर करके प्रशासन को गुमराह किया। नियमों को दरकिनार करते हुए शस्त्र लाइसेंस हासिल किया। एएसपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि राहुल मिश्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें