फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पहले किया प्रेम विवाह, अब अपनाने से किया इन्कार, पति पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। आरोप है कि प्रेम विवाह के बाद अब उसे और उसके तीन वर्षीय बेटे को अपनाने से इन्कार किया जा रहा है। मंगलवार को अपने मासूम बेटे के साथ छत्तीसगढ़ से गोपीगंज कोतवाली पहुंची।
विज्ञापन

पति व ससुराल पक्ष के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। छत्तीसगढ़ के सतरी जिले के एक गांव निवासी युवती की मुलाकात गोपीगंज के गुलौरी निवासी विजय यादव से हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वर्ष 2022 में ज्ञानपुर न्यायालय में दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया।
विवाह के बाद दोनों मुंबई में रहकर जीवन यापन करने लगे। पति ड्राइवर है। इस दौरान उनके यहां एक पुत्र का जन्म हुआ। जिसकी उम्र अब करीब तीन वर्ष है। पीड़िता के अनुसार शादी के बाद से ही वह पति से ससुराल ले चलने की बात कहती रही, लेकिन हर बार परिजन यह कहकर टाल देते थे कि अभी रिसेप्शन नहीं हुआ है। रिसेप्शन के बाद ही घर में प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन

आरोप है कि दो माह पूर्व मुंबई उसके कमरे पर पहुंचे ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे बहलाकर मायके भेज दिया और पति को अपने पास गांव बुला लिया।
अब पति और उसके परिजन कह रहे हैं कि बच्चे को छोड़कर चली जाओ, तुमसे अब कोई संबंध नहीं है। प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय ने बताया कि मामले में आरोपी पति प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें