फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: भानीपुर में बनेगा अग्निशमन केंद्र, चिह्नित की गई जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
अभोली ब्लॉक के भानीपुर गांव में अग्निशमन केंद्र बनेगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप जमीन चिह्नित कर ली गई है। शासन से स्वीकृति मिलने पर इसका निर्माण शुरू होगा। इससे अभोली, सुरियावां समेत प्रयागराज के सीमावर्ती गांव में आग लगने की घटना होने पर त्वरित समय में टीम पहुंच सकेगी।
विज्ञापन

जिले के सात नगर निकायों और 546 ग्राम पंचायतों में 20 लाख की आबादी है। अभी तक आग लगने पर ज्ञानपुर, भदोही और औराई से ही वाहन जाते हैं। अभोली और डीघ क्षेत्र में दूरी अधिक होने से समय से वाहन नहीं पहुंच पाते। डीघ ब्लॉक में अभी तक जमीन की तलाश पूरी नहीं हो सकी, लेकिन अभोली के भानीपुर में केंद्र स्थापित करने के लिए जमीन मिल गई है। चयनित भूमि का विधिवत चिह्नांकन करके खतौनी में दर्ज किया गया है।
पुलिस विभाग की तरफ से केंद्र बनाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा दिया गया है। स्वीकृति मिलने पर इसका निर्माण कराया जाएगा। इसके निर्माण पर चार से पांच करोड़ की लागत का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अग्निशमन अधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि भानीपुर में जमीन मिल चुकी है। प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। स्वीकृति मिलने पर काम शुरू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें