फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: आसमान से बरस रही आग, जनजीवन बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। आसमान से आग बरसने के कारण जनजीवन बेहाल हो रहा है। दो दिनों के भीतर तापमान दो से तीन डिग्री बढ़ जाने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 42 डिग्री पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री का इजाफा हुआ। बीते दिनों पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण पारा नीचे उतरा था। पूरे मई महीने में मौसम में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी था। बीते चार दिनों के बीच तापमान फिर से लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को सड़कों पर तेज धूप देखने को मिला। तल्ख धूप का असर सुबह नौ बजे के बाद ही पड़ने लगा। भदोही, ज्ञानपुर, सुरियावां, घोसिया बाजार में दोपहर में सन्नाटा पसरा था। वहीं, अंधाधुंध बिजली कटौती से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कृषि विज्ञान केन्द्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल का कहना है कि बीते दिनों पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम नरम हुआ था। आने वाले सप्ताह में पारा 45 के पार पहुंच सकता है। बताया कि फिलहाल गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें