ज्ञानपुर। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम न्यायिक को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने निषादों के लिए आरक्षण की मांग की। जिलाध्यक्ष राधेश्याम निषाद के साथ जिला मुख्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन की चेतावनी दी। युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष सर्वेश्वर निषाद ने कहा कि निषाद समाज विकास की मुख्य धारा से दूर है। आजादी के 75 सालों के बाद भी किसी राजनैतिक दल ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सरिता देवी निषाद ने कहा कि निषाद समाज को आरक्षण से वंचित करना अन्याय है। इसके लिए हम संघर्ष करते रहेंगे। इस मौके पर डॉ. एसलाल बिन्द, सच्चेलाल निषाद, धर्मराज निषाद, राजकुमार निषाद, प्रह्लाद निषाद, हाकिम बिंद, गुड़िया देवी, मंगरा देवी, कलावती देवी, राधा देवी मौजूद थीं।