फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बाइक शोरूम में आग, करोड़ों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। कोतवाली अंतर्गत नगर के नेशनल तिराहे के पास बाईपास मार्ग स्थित एक बाइक शोरूम में बहस्पतिवार को तड़के भीषण आग लग जाने से करोड़ों की बाइक जल गई। घने कोहरे के कारण घटना की जानकारी देर से हुई।
विज्ञापन


अग्निशमन दल और कोतवाली पुलिस ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शोरूम मालिक के अनुसार भवन, उपकरण और बाइक मिलाकर लगभग 10 का नुकसान हुआ है। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। ज्ञानपुर के कोतवाली रायपुर निवासी अमिल शुक्ला का बाइक का शोरूम भदोही नगर के नेशनल तिराहे के पास बाईपास रोड पर है। बुधवार की शाम शोरूम बंदकर सभी लोग घर चले गए। शोरूम में सुबह आग लग गई। आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि सुबह कोहरा इतना अधिक था कि पांच मीटर दूरी तक भी दिखाई नहीं पड़ रहा था। इससे शोरूम में लगी आग का अंदाजा नहीं लग पाया। शोरूम के पास ही एक कोचिंग से छूटे बच्चे पहुंचे तो उन्हें धुंआ निकलता दिखाई दिया। इसके बाद आग की जानकारी हो सकी। तब इसकी सूचना पुलिस व अग्निशमन को दी गई। इसके बाद अनिग्नशन के कुल पांच वाहन पहुंचे। आग को बुझाने के लिए जिले से चार और प्रयागराज से अग्निशमन की एक गाड़ी बुलानी पड़ी। लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया गया।

अग्निशमन अधिकारी ओपी माथुर ने बताया कि उन्हें 8.32 बजे सूचना मिली और वे कुछ ही मिनट में वहां पहुंच गए। आग इतना भयंकर था कि आग बुझाने में जनपद के चार अग्निशमन वाहनों के अलावा एक वाहन प्रयागराज से भी बुलानी पड़ी। संचालक अमित शुक्ला के अनुसार 450 दुपहिया शोरूम में थे। बाइक का केवल ढांचा ही बचा है। इसके अलावा सर्विस उपकरण, स्पेयर पार्ट्स, भवन को को मिलाकर कुल 10 करोड़ का नुकसान हुआ। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि शोरूम संचालक भी स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहे हैं कि आग कैसे लगी। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें